IMG_COM_202611020556114900
Spread the love

बेगूसराय से दिल्ली पहुंचीं राजद नेत्री सुमन पासवान, रामलीला मैदान के विरोध-प्रदर्शन में लिया हिस्सा

विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

जिला संवाददाता साहिल अंसारी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेत्री सुमन पासवान दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रामलीला मैदान में आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जुटे और अपने-अपने मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान बेगूसराय जिले से सुमन पासवान की भागीदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही।

राजद नेत्री सुमन पासवान ने दिल्ली पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उनकी इस भागीदारी को जिले में राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *