October 12, 2026
Spread the love

बिहार आईटी सेवा संघ, जिला इकाई समस्तीपुर का गठन
समस्तीपुर, 17 सितंबर 2026: बिहार आईटी सेवा संघ, जिला इकाई समस्तीपुर की बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला स्तर पर संघ के संचालन हेतु सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष के रूप में मो. अकबर, आईटी सहायक, पटोरी अनुमंडल; जिला उपाध्यक्ष के रूप में पुरुषोत्तम कुमार, आईटी सहायक, लोक शिक्षा समिति, समस्तीपुर; जिला सचिव के रूप में रूपक कुमार, आईटी सहायक, NIC समस्तीपुर; जिला कोषाध्यक्ष के रूप में गौतम कुमार सिन्हा, आईटी सहायक, प्रखंड समस्तीपुर तथा जिला मीडिया प्रभारी के रूप में शरत चंद्र लाल, आईटी सहायक, खानपुर का चयन किया गया।
उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के चयन को जिला के सभी सदस्यों का अनुमोदन प्राप्त है। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *