October 12, 2026
image_editor_output_image-777506508-17891469431917593373811458418719

Oplus_131072

Spread the love

भ्रामक खबरों को लेकर दो यूट्यूबरों के विरुद्ध जांच के निर्देश

हर घर की आवाज़ जिला संवाददाता (मोहम्मद जुबैर)

समस्तीपुर। जिला प्रशासन ने बिना सत्यापन भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित करने के आरोप में दो यूट्यूबर/मीडिया संचालकों के विरुद्ध जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में समाहरणालय स्थित जिला जन-संपर्क कार्यालय से 11 सितंबर 2026 को पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, मीडिया मॉनिटरिंग-सह-मीडिया प्रबंधन कोषांग के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पत्र में बिथान निवासी यूट्यूबर रजनीश कुमार यादव के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिथान के पत्र का हवाला देते हुए भ्रामक एवं फर्जी खबर चलाने का आरोप बताया गया है। वहीं स्ट्रीम बिहार के संचालक सुदर्शन कुमार, पतैली पूर्वी पर बिना खबर की पुष्टि किए डीपीआरओ समस्तीपुर ग्रुप के एक संदेश को गलत तरीके से फेसबुक, यूट्यूब एवं पोर्टल के माध्यम से प्रचारित करने का उल्लेख किया गया है।

उप विकास आयुक्त ने दोनों मामलों की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही संबंधित चैनलों एवं पोर्टल पर नियमित निगरानी रखने तथा भ्रामक अथवा तथ्यहीन खबरों के प्रसारण पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

पत्र की प्रतिलिपि जिले के सभी ब्यूरो प्रभारियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाताओं व छायाकारों, सभी कार्यालय प्रधान, जिला गोपनीय शाखा, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *