मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ राजद ने किया पुतला दहन
मोहित यादव बोले—मतदाता सूची में नाम काटे जाने से लोकतंत्र पर उठे सवाल
बेगूसराय | जिला संवाददाता — साहिल अंसारी
दिनांक : 25/09/2026 | शुक्रवार
बेगूसराय। राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को बेगूसराय में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजद जिला अध्यक्ष धरतीपुत्र मोहित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हारताली चौक से प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ता नगर पालिका चौक और नवाब चौक होते हुए कैंटीन चौक पहुंचे, जहां नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया।
इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
मोहित यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए और बिहार तथा बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग दोहराई।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, सुधीर कुमार सिंह, मनोज यादव, वरिष्ठ नेता मुकेश यादव, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, जियाउर रहमान, अब्दुल जब्बार, महिला राजद नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सहनी, अधिवक्ता राम विनोद यादव, अरुण कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

