October 13, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने तैयारियों की समीक्ष  की

समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में परीक्षा की प्रशासनिक तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत आयोजित यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को एक पाली में समस्तीपुर जिला मुख्यालय के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

जिला मुख्यालय के सभी संबंधित अधिकारी समाहरणालय सभागार में उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी दंडाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने और कदाचार फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्ती करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा का शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *