October 12, 2026
IMG_COM_202609221940485190
Spread the love

मुंबई जाने के लिए घर से निकला युवक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

20 सितंबर को ट्रेन से मुंबई जाने के लिए निकला था मोहम्मद शाबान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

मोहम्मद जुबैर 22/09/2026

कमतौल/दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद शाबान, पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन, के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। बताया गया है कि मोहम्मद शाबान 20 सितंबर 2026 को अपने घर से ट्रेन के माध्यम से मुंबई जाने के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन और संपर्क करने का प्रयास करने के बावजूद मोहम्मद शाबान के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

मामले को लेकर परिजनों ने कमतौल थाना में आवेदन देकर मोहम्मद शाबान का पता लगाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने पुलिस से युवक की तलाश कर उसे सकुशल बरामद कराने की अपील की है।

वहीं, परिजनों ने अपने बेटे मोहम्मद शाबान से भी भावुक अपील करते हुए कहा है कि “बेटा, तुम जहां भी हो, सुरक्षित हो तो किसी भी माध्यम से अपने घरवालों को सूचना दो और जल्द से जल्द घर वापस लौट आओ। तुम्हारे इंतजार में पूरा परिवार परेशान है।”

खबर लिखे जाने तक मोहम्मद शाबान के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *