August 28, 2026
img_com_2026071522554324617048031885806591823
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

डीडीसी की अध्यक्षता में ‘माय भारत’ जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर समाहरणालय परिसर में मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सूर्य प्रताप सिंह ने की।

बैठक में जिला युवा अधिकारी सह जिला सलाहकार समिति की सचिव सुश्री विजेता मजूमदार, जीएम डीआईसी सह जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल आनंद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, एलडीएम कार्यालय से उदय शंकर, जिला गंगा समिति के डीपीओ नीरजेश कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी (भवांशिका), समस्तीपुर कॉलेज, तथा मणिभूषण ठाकुर (एसडब्ल्यूओ) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी ने माय भारत के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से दी। इसके बाद समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

बैठक में आगामी एक माह के भीतर दो लाख से अधिक युवाओं को ‘माय भारत समस्तीपुर’ से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा योजनाओं का लाभ पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्षीय संबोधन में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *