मोहिबुल हक से मिले साहिल अंसारी व परवेज आलम, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई, मंडल स्तर पर कमेटियां गठित करने और नाराज कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बनी रणनीति
बेगूसराय। 27/09/2026 जिला संवाददाता साहिल अंसारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक को बधाई देने के लिए बेगूसराय से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बेगूसराय लोकसभा प्रभारी साहिल अंसारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष परवेज आलम पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान बेगूसराय जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंडल स्तर पर कमेटियों के गठन, पुराने एवं नाराज कार्यकर्ताओं से संपर्क करने तथा संगठन से दूर हुए कार्यकर्ताओं को दोबारा जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंडल कमेटियों के गठन के साथ कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने की बात कही।
साहिल अंसारी एवं परवेज आलम ने कहा कि जल्द ही बेगूसराय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा। बूथ एवं मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान नूर आलम, नौशाद अहमद, मो. दिलशाद समेत पार्टी के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
