October 12, 2026
Spread the love

रतनपुर भरजा से वारंटी दिनेश पासवान गिरफ्तार, भेजे गए जेल
चकमेहसी थाना पुलिस ने पुराने वारंट के मामले में की गिरफ्तारी
चकमेहसी, समस्तीपुर।16/09/2026 (मोहम्मद जुबैर) चकमेहसी थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए रतनपुर भरजा गांव निवासी दिनेश पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनेश पासवान, पिता रामवृक्ष पासवान, निवासी रतनपुर भरजा, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दिनेश पासवान चकमेहसी थाना वारंट GR संख्या 649/03 एवं TR संख्या 1322/26 से संबंधित मामले में वारंटी था। पुलिस ने वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी की कार्रवाई एएसआई अतुल कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *