|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर समस्तीपुर विकास मंच ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रक्षाबंधन पर जितवारपुर, विशनपुर समेत विभिन्न स्थानों पर चला जागरूकता अभियान
जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर, 28 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रखंड के जितवारपुर, विशनपुर समेत विभिन्न स्थानों पर वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवनदाता हैं, जो हमें ऑक्सीजन, छाया और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षों को प्रतीकात्मक रूप से राखी बांधकर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस रक्षाबंधन पर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, क्योंकि पर्यावरण को सुरक्षित रखकर ही आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है। कार्यक्रम में समस्तीपुर विकास मंच के सह संयोजक सह जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, समाजसेवी सह अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन, शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, समाजसेवी ई. पंकज कुमार, समाजसेवी ई. मनोज कुमार, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, व्यवसायी हरेन्द्र कुमार, समाजसेवी मो. परवेज आलम, लियाफ़ी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, समाजसेवी जयलाल राय, डॉ. रामपुकार सिंह, केशव कुमार सोनू, संदीप सरकार, रोहन राजपूत, महेन्द्र साह, विजय साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
