वायरल वीडियो मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
मुसरीघरारी थाना कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 और 25 सितंबर को हुई गिरफ्तारी

वायरल वीडियो के बाद दर्ज मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा, दो अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में
समस्तीपुर। 24 सितंबर 2026 की संध्या सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या-159/26, दिनांक-24.09.2026 दर्ज किया गया था।
पहले दिन ही एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी 24 सितंबर 2026 को ही कर ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दूसरे अभियुक्त को भी 25 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी
वायरल वीडियो से जुड़े इस मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी
रौशन कुमार मिश्रा उर्फ भगत मिश्रा, पिता- रघु मिश्रा, ग्राम- मोरवा डिह, थाना- मुसरीघरारी, जिला- समस्तीपुर।
पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।
