|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
वारिसनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम मामले का आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर पुलिस ने अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। वारिसनगर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान वारिसनगर थाना कांड संख्या 141/26 में शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु कुमार, पिता मिथिलेश राय, निवासी मुगलानीचक, थाना वारिसनगर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को विधि-सम्मत कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है तथा मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया जारी है। समस्तीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
