Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

विशनपुर अग्निकांड: मासूम की मौत से पसरा मातम, पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह
समस्तीपुर संवादडाटा मोहाएमएमेड जऊबैर 7 अप्रैल 2026
समस्तीपुर जिले के विशनपुर गांव में भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को पल भर में तबाह कर दिया। वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरों से सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला और पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया।
इस दर्दनाक हादसे में महेंद्र सदा के 4 वर्षीय मासूम पुत्र की झुलसकर मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी कागजात सहित जीवन यापन की सभी चीजें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उनके सामने खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने तत्काल राहत के तौर पर खाद्य सामग्री और त्रिपाल का वितरण किया तथा शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।
डॉ. सिंह ने इस हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि एक मासूम की मौत और कई परिवारों का उजड़ना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वे पीड़ितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े रहेंगे और आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *