शराब मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल समस्तीपुर, संवाददाता: मोहम्मद ज़ुबैर चकमेहसी थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना कांड संख्या 29/26 दिनांक 01 मार्च 2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) में दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मोहन सहनी और बिट्टू सहनी, दोनों पिता सुखदेव सहनी, निवासी ग्राम अकौना, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चकमेहसी थाना में पदस्थापित एसआई रामनारायण महतो के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर समस्तीपुर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।