स्कॉर्पियो से 242 लीटर विदेशी शराब बरामद
गुप्त सूचना पर हसनपुर पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी
समस्तीपुर जिला संवाददाता मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर। हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मंगलगढ़ में एक स्कॉर्पियो से 242 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद हसनपुर थाना पुलिस ने ग्राम मंगलगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान एक स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।
मामले को लेकर हसनपुर थाना कांड संख्या 256/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बरामदगी : 242 लीटर विदेशी शराब।

