सड़क हादसे में बाल-बाल बचे राजद नेता जकी अहमद आरजू
चकमेहसी बड़ी मस्जिद के समीप मोटरसाइकिल से गिरे, निजी अस्पताल में इलाज के बाद मिली छुट्टी
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ न्यूज़ | जिला संवाददाता मोहम्मद जुबेर

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड की चकमेहसी पंचायत निवासी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जकी अहमद आरजू शनिवार की देर रात सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वे लोगों की जनसमस्याएं सुनने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकमेहसी बड़ी मस्जिद के समीप मोटरसाइकिल से गिर पड़े।
हादसे के बाद उन्हें कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टर ने चोटों को मामूली बताया और करीब एक घंटे में उन्हें छुट्टी दे दी।
बोले— गरीबों की दुआओं ने बचाया
जकी अहमद आरजू ने मुस्कुराते हुए कहा कि गरीबों की दुआओं और अल्लाह की रहमत से वे बड़े हादसे से बच गए। उन्होंने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।
राजद के राष्ट्रीय सचिव गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों के हक से जुड़े मुद्दों, विशेषकर भरण-पोषण के मामलों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
वहीं, चकमेहसी पंचायत की पूर्व मुखिया एवं उनकी पत्नी खुशबू आफरीन ने लोगों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की है।
हर घर की आवाज़ न्यूज़ परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।
