|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
समस्तीपुर, संवाददाता : मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर थाना कांड संख्या 99/26 का सफल उद्भेदन किया है। नगर थाना पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के क्रम में मामले में संलिप्त अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ हनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार यादव का पुत्र तथा विक्रमपुर बांदे, थाना मुफस्सिल, जिला समस्तीपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत दर्ज है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने इसे अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

