|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
समस्तीपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार, 11 जुलाई 2026 को जिला पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, गंभीर अपराधों की जांच, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती, वाहन जांच एवं विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।

