August 28, 2026
img_com_2026072319372728507846281328609350849
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

मोहम्मद ज़ुबैर
समस्तीपुर, 23 जुलाई। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से विधेयक के प्रति अपनी असहमति दर्ज कराई।
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने बताया कि पूरे महाविद्यालय परिवार ने लोकतांत्रिक तरीके से काली पट्टी बांधकर प्रस्तावित शिक्षा विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बावजूद शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने दिया गया और सभी शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सोनी सलोनी, मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. मृत्युञ्जय ठाकुर, डॉ. चंदन सिन्हा, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. अपूर्वा मुले, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *