October 12, 2026
image_editor_output_image566441505-17909445189841728232988823816077
Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश

जिला संवाददाता मोहम्मद जुबेर

कल्याणपुर। चकमेंहसी भुसकौल स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुरवाड़ी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चकमेंहसी पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता समस्तीपुर उत्तरी अंकित कुमार त्रिवेदी शामिल हुए।

इस अवसर पर 33 के बूथ अध्यक्ष अरुण तिवारी, कल्याणपुर मध्य मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया राय, भाजपा कार्यकर्ता किशलय राज, मंडल मंत्री अमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि अंकित कुमार त्रिवेदी ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और जिम्मेदार समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *