April 14, 2026
FB_IMG_1766808101013
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

पिछली होली के जख्म अभी ताजा… इस बार प्रशासन अलर्ट, चकमेसी में शांति समिति बैठक और फ्लैग मार्चसमस्तीपुर / कल्याणपुर।(मोहम्मद् ज़ुबैर) पिछले वर्ष होली के दौरान हुए विवाद की याद अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है। इसी को देखते हुए इस वर्ष होली एवं रमजान के पवित्र महीने को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेसी पंचायत भवन में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पंचायत भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दविंदर कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, अपर थाना अध्यक्ष शब्बीर खान, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।बैठक के दौरान पिछले वर्ष होली के मौके पर मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर से शुरू हुए विवाद का जिक्र किया गया, जिसे बाद में दो गुटों के बीच तनाव का रूप मिल गया था। यह मामला आज भी न्यायालय में लंबित है और उस घटना की चर्चा आज भी इलाके में होती है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इधर, चकमेसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा।स्थानीय जनप्रतिनिधि बृजेश राय एवं रामबाबू महतो जकि अहमद आरजू सहित ग्रामीणों ने बैठक में भाग लेते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। मौके पर पंचायत समिति पति नज़रुल इस्लाम, युवा राजद नेता जकि अहमद आरजू, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।विशेष बात यह रही कि इस वर्ष होली के साथ-साथ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों समुदायों से संयम, आपसी सम्मान और संवेदनशीलता के साथ त्योहार मनाने की अपील की।प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने एवं लगातार निगरानी रखने की घोषणा भी की है। इलाके में जगह-जगह पर पुलिस की तैनात की गई है ताकि किसी भी तरह की कोई घटना ना हो सके और ढंग मचाने वाले होशियार रहे डीजे पर सख्त पाबंदी की बात कही गई उसी

pm_1772101813802_cmp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *