|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
10 वर्षीय लाडो वानी पटेल का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
नीतीश कुमार ने दी बधाई, कहा—नन्हीं प्रतिभा ने बिहार का गौरव बढ़ाया
पटना, 29 अगस्त 2026। पटना की 10 वर्षीय बाल कलाकार, मॉडल एवं समाजसेवी लाडो वानी पटेल ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से बिहार का नाम रोशन किया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नीतीश कुमार ने कहा कि लाडो वानी ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। महज 2 वर्ष 4 माह की उम्र में मंच पर राष्ट्रगान प्रस्तुत कर उन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। अब तक उन्हें करीब 200 सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ऑल इंडिया फोटो कॉन्टेस्ट में पांचवां स्थान, चार वर्ष की उम्र में टी-सीरीज में विनर, जयपुर में ‘ब्रांड फेस ऑफ बिहार’ और नेपाल में बाल कला सम्मान सहित कई उपलब्धियां शामिल हैं।
लाडो वानी सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय रही हैं। वह अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम, अनाथालय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाती हैं तथा कचरा चुनने वाले बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का प्रयास करती हैं। नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिभा, मेहनत और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि लाडो वानी की सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी मौजूद रहे।

