Byhgka

May 5, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु HLO एप का शुभारंभ

मोहम्मद जुबैर 5/5/2026

समस्तीपुर : जिला जनगणना कोषांग, समाहरणालय समस्तीपुर के तत्वावधान में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) कार्य के लिए HLO Application का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर जिले में कुल 8028 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया HLO App के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 7902 प्रगणकों एवं 1367 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं समयबद्ध बनाया जाएगा। HLO App के जरिए मकानों से संबंधित आंकड़ों का ऑनलाइन संकलन किया जाएगा, जिससे कार्य में तेजी आएगी।

मौके पर जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर जिला जनगणना अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, चार्ज अधिकारी सह नगर आयुक्त नगर निगम ज्ञान प्रकाश, अपर चार्ज जनगणना अधिकारी पवन कुमार सिंह, प्रगणक एवं अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *