Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

डकैती कांड के फरार अभियुक्त के घर कुर्की
चकमेहसी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की बड़ी कार्रवाई, इलाके में मचा हड़कंप

मोहम्मद ज़ुबैर

समस्तीपुर
कल्याणपुर/
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना पुलिस ने डकैती कांड के एक फरार अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कोर्ट के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया तथा बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीमावर्ती जिला मुजफ्फरपुर के हत्था गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई चकमेहसी थाना कांड संख्या 122/25 के तहत की गई।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि महेशपुर वार्ड संख्या-3 निवासी मोहम्मद असलम अंसारी के पुत्र मोहम्मद नसीम के खिलाफ डकैती मामले में न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त हुआ था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण कोर्ट के निर्देश पर उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए घर में रखे सामानों की सूची तैयार की तथा आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ ग्रामीण पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *