Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
संवाददाता: मोहम्मद ज़ुबैर | समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना कांड संख्या 48/26 दिनांक 15 मार्च 2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस मामले में अभियुक्त आनंद झा उर्फ मुन्ना झा, पिता सरमेशचन्द्र झा, निवासी शाकिनी सोरमार वार्ड, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके घर से छापेमारी के दौरान 6 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
इस संबंध में सब-इंस्पेक्टर शब्बीर खान और सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मी गुप्ता की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *