October 13, 2026
img_com_2026083008173970702390850144723123837
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

मुफ्फसिल थाना कांड में पांच आरोपियों के घर कुर्की-जप्ती

हत्या समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में पुलिस की कार्रवाई

समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 69/26 में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामला धारा 103(1), 126(2), 127(2), 115(2), 351(3) एवं 3(5) BNS के तहत दर्ज है। कार्रवाई के दौरान हसनपुर जितवारपुर निवासी अजीत कुमार पासवान, इंद्रजीत कुमार उर्फ जीते, आशा कुमारी, किशन पासवान और राजकली देवी के घर की कुर्की-जप्ती की गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी मामले में प्राथमिकी अभियुक्त हैं और उनके विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *