IMG_COM_202610200505044500
Spread the love

बेगूसराय में ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 72 घंटे में एक आरोपित गिरफ्तार

35 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने बाइक और खाली डिब्बे बरामद किए; अन्य आरोपितों की तलाश जारी

हर घर की आवाज | जिला संवाददाता साहिल अंसारी

बरौनी/बेगूसराय। 19 अक्टूबर 2026 बेगूसराय के फुलवड़िया बाजार स्थित पार्वती ज्वेलर्स में करीब 35 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार निवासी रामपुकार सिंह, पिता जय जय राम सिंह, के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटे गए जेवरात के खाली डिब्बे बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि लूट के बाद जेवरात बेच दिए गए थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

दो बाइक से पहुंचे थे छह हथियारबंद बदमाश

16 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हेलमेट पहने छह हथियारबंद बदमाश दो मोटरसाइकिलों से पार्वती ज्वेलर्स पहुंचे और करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने कई राउंड हवाई फायरिंग की। घटनास्थल से पुलिस ने करीब आठ खोखे बरामद किए।

विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपित तक पहुंच बनाई

घटना के बाद एसपी मनीष, तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डीएसपी तेघड़ा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रामपुकार सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस अब उससे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए सामान का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों को जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *