रोसड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 797.76 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
समस्तीपुर। रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान रहुआ गांव के पास एक पिकअप वाहन से 797.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन कुमार, पिता नरेश महतो, निवासी मधुटोल, थाना खानपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।
इस मामले में रोसड़ा थाना कांड संख्या 458/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

