image_editor_output_image1332192347-1793769891004
Spread the love

महिला समाजसेवी मृदुला त्रिवेदी की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जिला संवाददाता : मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड के चकमेंहसी पंचायत अंतर्गत उत्तराषाढ़ी चकमेंहसी में महिला समाजसेवी स्वर्गीय मृदुला त्रिवेदी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं परिजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय मृदुला त्रिवेदी वर्तमान सरपंच नवल किशोर त्रिवेदी की पत्नी एवं युवा नेता अंकित कुमार त्रिवेदी की माता थीं। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

मौके पर जनसुराज नेता जितेंद्र कुशवाहा, गोराई सरपंच राजेश राय, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नित्यानंद त्रिवेदी, अशर्फी राय, मुन्ना ठाकुर, शिवनंदन राय, दिनेश राय, नंद किशोर सहनी, मदन साह, सुभाष साह, अमित कुमार, माले नेता उमेश शर्मा, सरोज त्रिवेदी, मौसम त्रिवेदी, विजय त्रिवेदी, रजनीश राजू सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *