IMG_COM_202611041730443450
Spread the love

125 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी छोड़ने की अपील पर राजद ने जताई आपत्ति

राजद प्रवक्ता मोहम्मद साबिर अली ने कहा- चुनाव से पहले मुफ्त बिजली का वादा कर अब पीछे हटने का बहाना खोज रही सरकार

पटना सिटी, 4 नवंबर 2026।

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पटना महानगर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मोहम्मद साबिर अली ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने आर्थिक रूप से संपन्न नागरिकों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सरकारी सब्सिडी छोड़ने की अपील की है।

मोहम्मद साबिर अली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी गई थी। अब चुनाव संपन्न होने और सरकार बनने के बाद इस सुविधा को लेकर नए बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनता से किया गया वादा अब पूरा करने के बजाय सरकार इससे पीछे हटने का रास्ता तलाश रही है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को सबसे पहले अपने अनावश्यक खर्चों पर रोक लगानी चाहिए, न कि आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं और अधिकारों में कटौती की बात करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब भाजपा और एनडीए ने अपने चुनावी घोषणापत्र में 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रखने का वादा किया था, तो अब इस मुद्दे पर पीछे हटने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

उन्होंने आशंका जताई कि सरकार धीरे-धीरे जनता को मिलने वाली सब्सिडी बंद करने का बहाना तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *