समस्तीपुर में गैस और तेल का संकटसमस्तीपुर | संवाददाता:समस्तीपुर जिले में इन दिनों LPG गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर आम लोगों में परेशानी और नाराज़गी का माहौल बना हुआ है। एक ओर प्रशासन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक कार्य कर रहा है। इस दौरान लोग 06274-222300 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 86 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। प्रतिदिन लगभग 18,939 गैस सिलेंडरों की खपत होती है, जबकि 15,662 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है।हालांकि, दरभंगा से लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में कई पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध नहीं था और कई पंप समय से पहले बंद कर दिए गए। कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र स्थित प्रेम जी फ्यूल पंप पर शाम 4 बजे तक तेल मिला, उसके बाद सप्लाई खत्म होने के कारण पंप बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रशासन ने गैस बुकिंग को लेकर नए नियम भी लागू किए हैं, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के बाद ही पुनः बुकिंग की अनुमति दी गई है।सरकार ने अतिरिक्त 20 प्रतिशत LPG आवंटन देने का भी निर्णय लिया है, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, डेयरी और सामुदायिक रसोई को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, सभी व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए तेल कंपनियों में पंजीकरण कराना और PNG के लिए आवेदन करना अनिवार्य किया गया है।ऐसी स्थिति में आम जनता का कहना है कि जब तेल और गैस की कमी नहीं है तो पेट्रोल पंपों पर यह संकट क्यों दिखाई दे रहा है। लोग प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

Byhgka

Mar 31, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *