Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

हकीमा बाद से चकमेहसी पहुंची बारात, सादगी भरे माहौल में हुआ निकाह
समस्तीपुर/चकमेहसी:मोहम्मद ज़ुबैर
हकीमा बाद से आई बारात चकमेहसी पहुंची, जहां मोहम्मद जावेद (पुत्र मोहम्मद मंसूर अंसारी) के साथ मोहम्मद इसराफिल की पुत्री रबीना खातून का निकाह ₹35,786 मेहर के साथ संपन्न हुआ।
निकाह समारोह पूरी तरह सादगी और इस्लामी तरीके से आयोजित किया गया। शादी में डीजे, बाजा-गाजा और डांस से परहेज़ किया गया, जबकि नात-ख़ानी के जरिए माहौल को रूहानी बनाया गया। बारात हकीमा बाद से चलकर चकमेहसी स्थित मोहम्मद इसराफिल के घर पहुंची, जहां मेहमानों का स्वागत अदब और सादगी के साथ किया गया।
इस मौके पर इलाके के कई सम्मानित लोग और उलेमा-ए-अहले सुन्नत मौजूद रहे। मंच पर धर्मगुरुओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। मौलाना इस्लाम ने सेहरा पढ़ा, जिसे सुनकर बारातियों और स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।
निकाह की रस्म मौलाना बरकत साहब ने अदा कराई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को मुबारकबाद दी गई और उनके खुशहाल जीवन के लिए दुआएं की गईं।
स्थानीय लोगों ने इस सादगीपूर्ण और शरीयत के मुताबिक निकाह की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक मिसाल बताया।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *