Byhgka

May 9, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

फुलवड़िया थाना पुलिस का बड़ा एक्शन :

बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 29 स्थित बारो बाज़ार शाह नगर टोला में वर्षों से चल रहे अवैध पशु कत्लखाने के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की गई !

मुख्य संवाददाता साहिल अंसारी

तेघड़ा (बेगूसराय)

तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में करीब 6 घंटे तक चली छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में कटे हुए पशु मांस, चर्बी, खाल
बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने लगभग 75 किलो से अधिक कटे हुए पशु की मांस, सैकड़ों दर्जनों टीन में रखा पशुओं का चर्बी, बड़े लकड़ी का ठेहा एवं अन्य सामान जब्त किया।

कई घरों में कटे हुए पशुओं के हाड़-मांस लटकते पाए गए। इन मांस व चर्बी को सीएफएल की टीम द्वारा सेम्पल लेने के बाद तत्काल नष्ट कर दिया गया है।

छापेमारी के दौरान 29 गाय एवं बछड़ों को प्रशासन ने मुक्त कराया। सभी पशुओं को एसडीएम राकेश कुमार के निर्देश पर सुरक्षित तेघड़ा गौशाला भेज दिया गया ।

जहां उनके पालन-पोषण की व्यवस्था की गई है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई की भनक लगते ही

अवैध कारोबार से जुड़े कई लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बारो शाह नगर टोला निवासी मोo हफीज के पुत्र हाशिम एवं मोo नसीम के पुत्र इजराइल के रूप में हुई है।

छापेमारी के दरमियान पुरे बारो बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा !

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *