July 14, 2026
image_editor_output_image-468948136-1778901122411296494041227377845
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

सीतामढ़ी स्टेशन पर पर्यावरण एवं स्वच्छता को लेकर दिलाया गया संकल्प

मोहम्मद जुबैर
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर रेलवे स्टेशन परिसर में आज जूनियर इंजीनियर बालकृष्ण द्वारा मजदूरों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर संकल्प दिलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखते हैं, उसी प्रकार रेलवे स्टेशन, रेल यात्रियों एवं आसपास के वातावरण को भी साफ-सुथरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से परिवार स्वस्थ रहता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर मजदूरों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
जूनियर इंजीनियर बालकृष्ण ने सभी से अपील की कि प्लास्टिक एवं गंदगी से दूर रहें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम में रेलवे कर्मी, सफाई कर्मचारी एवं अन्य मजदूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *