October 13, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 245 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

/ताजपुर : ताजपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मोतीपुर वार्ड संख्या-17 में छापेमारी कर 245 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला साह पिता बिरजू साह, चुन्नी देवी पति भोला साह तथा कौशिकी कुमारी पिता भोला साह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।

ताजपुर थाना पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *