Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

चकमेहसी थाना पुलिस की कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
समस्तीपुर : चकमेहसी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पहली कार्रवाई में एनबीडब्ल्यू वारंटी विनय पोद्दार, पिता रामसागर पोद्दार, निवासी सोमनाहा मठ, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
वहीं दूसरी कार्रवाई में चकमेहसी थाना कांड संख्या 146/24 दिनांक 18 सितंबर 2024, धारा 281/125 बीएनएस एवं 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त अरविंद कुमार, पिता साधु राय, निवासी बघला, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया।
चकमेहसी थाना पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर जेल भेज दिया गया।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *