July 14, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन

भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ

मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर, 27 मई 2026 : समस्तीपुर जिले में भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं के कल्याण के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ अब सैनिक परिवारों तक आसानी से पहुंच सकेगा।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर दिलीप कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी दरभंगा-सह-समस्तीपुर कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त), ईटीएस समस्तीपुर के प्रचारक विंग कमांडर राम सकल सिंह (सेवानिवृत्त) तथा धनुर्धरण समिति के उपाध्यक्ष कमांडर विनय कुमार वीएसएम (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं को सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

समारोह में मौजूद पूर्व सैनिकों ने समस्तीपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के नियमित संचालन शुरू होने पर खुशी जताई और इसे सैनिक समुदाय के लिए सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी आगंतुकों एवं पूर्व सैनिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यालय के सफल संचालन में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *