August 28, 2026
image_editor_output_image703840548-17829755939221325473906268722688
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर | हर घर की आवाज़
18 चक्का ट्रक से 8,605 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, 8 तस्कर नामजद


समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 18 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में मुस्तफापुर झा जी टोला से एक संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए थाना लाया गया। तलाशी के दौरान ट्रक में यूरिया खाद के नीचे बने गुप्त तहखाने से 875 कार्टन विदेशी शराब एवं बीयर, कुल 28,716 बोतलें और लगभग 8,605.8 लीटर शराब बरामद की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक से एक फर्जी नंबर प्लेट, वाहन के दस्तावेज और अन्य सामान भी जब्त किया। इस मामले में विभूतिपुर थाना कांड संख्या 286/26 दर्ज कर आठ शराब तस्करों को नामजद किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बिहार में वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर तस्कर इतने बड़े नेटवर्क के साथ शराब राज्य में पहुंचाने की कोशिश कैसे कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस लगातार कार्रवाई कर ऐसे गिरोहों का खुलासा कर रही है और कानून के तहत कार्रवाई भी जारी है।
अब सवाल आपसे—क्या पुलिस, प्रशासन, मीडिया और आम जनता मिलकर ऐसे अपराधों पर और प्रभावी तरीके से रोक लगा सकते हैं? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


रिपोर्ट: जावेद अशरफ
हर घर की आवाज़ समस्तीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *