July 14, 2026
img-20260704-wa00143943411640001816612
Spread the love

मथुरापुर में वाहन जांच के दौरान तीन अपराधी हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

मोहमद ज़ुबैर
समस्तीपुर: मथुरापुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की शाम थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार (वारिसनगर), रविकांत कुमार उर्फ रवि (खानपुर) और सुदामा कुमार (वैशाली) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविकांत कुमार के विरुद्ध पहले से भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
इस संबंध में मथुरापुर थाना में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *