July 14, 2026
img-20260702-wa00444549404828557801451
Spread the love

ओवरब्रिज मरम्मत के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एसडीओ ने प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक

समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर शहर में चल रहे ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालयों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ओवरब्रिज मरम्मत के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं, विद्यालयों के संचालन समय तथा छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उनकी निर्बाध शिक्षा सुनिश्चित करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रस्तावित यातायात व्यवस्था की जानकारी दें तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करें, ताकि किसी भी छात्र-छात्रा को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में उपस्थित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी अपील की है कि ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान जारी यातायात व्यवस्था का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *