August 28, 2026
image_editor_output_image-2134489501-17855833453513195040891088088883
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा और 3 कारतूस के साथ पूर्व जिला परिषद सिकन्दर अली गोली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

फुलवड़िया थाना पुलिस ने अभियान के दौरान आरोपी को दबोचा, निशानदेही पर हथियार बरामद; आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज

जिला संवाददाता साहिल अंसारी

बरौनी /बेगूसराय
फूलवड़िया थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुलवड़िया थाना क्षेत्र से कांड संख्या 162/26 के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कयूम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इस बरामदगी के बाद फुलवड़िया थाना कांड संख्या 177/26 दिनांक 30 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए के अंतर्गत नया मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया । पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से फुलवड़िया थाना कांड संख्या 162/26 का नामजद अभियुक्त है। फिलहाल विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *