April 14, 2026
image_editor_output_image1764473020-17727234892307486879352356563440
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, प्रशासन की सख्ती रही असरदार
समस्तीपुर। मोहम्मद् ज़ुबैर
समस्तीपुर जिले में होली का पर्व इस वर्ष छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई थी।
जिला प्रशासन के आदेश पर होली से पूर्व साउंड सिस्टम एवं डीजे संचालकों को अपने डीजे सेट संबंधित थानों में जमा कराने का निर्देश दिया गया था। प्रशासन की इस पहल का सकारात्मक असर देखने को मिला और जिले में कहीं भी बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेसी पंचायत एवं चकमेसी थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार गश्ती करती रही। पुलिस बल द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता के कारण लोगों ने आपसी भाईचारे, उत्साह और शांति के साथ होली पर्व मनाया। [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *