April 18, 2026
image_editor_output_image120336870-1776044666848143879309948111186
Spread the love

ऋषिकुल साइंस कोचिंग में मेधा सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर जिला संवाददाता मोहम्मद ज़ुबैर 12/4/2026

समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी पंचायत भवन के समीप स्थित ॐ ऋषिकुल साइंस कोचिंग सेंटर में रविवार को मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान मैट्रिक परीक्षा में 461 अंक प्राप्त करने वाले सत्यम एवं 451 अंक लाने वाले अमर को संस्थान की ओर से साइकिल देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुरलीधर, कुणाल, प्रिंस, हिब्जू और रोशन को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कोहिनूर, आयशा, वर्षा, नाजदा और कंचन सहित अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षकों को भी कोचिंग संस्थान द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक शशि झा, राधे कुमार, दीपक कुमार, अल्लादीन, राज कुमार, अजीत कुमार, पंकज कुमार, रिजवान एवं विकास सहित कई लोग मौजूद रहे।
संस्थान की ओर से बताया गया कि ॐ ऋषिकुल साइंस कोचिंग के छात्र हर वर्ष मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाकर जिला एवं प्रखंड स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर पर भी इस कोचिंग के छात्र विपिन ने 10वां स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *