August 28, 2026
img_com_2026081619223304806904068937428452450
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

कल्याणपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई

भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अंकित कुमार त्रिवेदी के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धेय वाजपेयी को अर्पित किए गए पुष्प

जिला संवाददाता : मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर/कल्याणपुर, 16 अगस्त। कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तराषाढ़ी निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के समस्तीपुर जिला प्रवक्ता अंकित कुमार त्रिवेदी के संयोजकत्व में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अंकित कुमार त्रिवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी देश के लोकप्रिय राजनेता, प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर रंजीत कुमार, गौतम कुमार, सुमन कुमार, मनीष कुमार सहित कई युवा मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *