October 13, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब कांड का फरार अभियुक्त रोहित मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत चकमेहसी थाना पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित कुमार मिश्रा (31 वर्ष), पिता अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी मालीनगर, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रोहित कुमार मिश्रा चकमेहसी थाना कांड संख्या 96/26, दिनांक 28 मई 2026 में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार रोहित कुमार मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध चकमेहसी, पूसा और कल्याणपुर थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, डकैती, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने किया। अभियान में शंभू कुमार, राजेन्द्र कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह सहित चकमेहसी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *