August 28, 2026
img_com_2026080321184528406861133827876797550
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

चकमेहसी में राय ट्रेडर्स के टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट शोरूम का भव्य शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर मिलेगा घर निर्माण का पूरा सामान

रुद्राभिषेक पूजा के बाद हुआ उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

समस्तीपुर/चकमेहसी। मोहम्मद ज़ुबैर
चकमेहसी के नामापुर खेड़ी स्थित राय ट्रेडर्स में सोमवार को आधुनिक टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके बाद नए शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मदन राय, चकमेहसी पंचायत के पूर्व मुखिया अखिलेश ठाकुर, समाजसेवी रामबाबू महतो, अमरनाथ प्रधान, दिलीप महतो, राजा राम राय, उमेश साह, विजय सहनी, अरुण सहनी, धुरखेली राय,वृंदर साह तथा जकी अहमद आरज़ू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
राय ट्रेडर्स के संचालक अनिल राय ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर पहले से बालू, गिट्टी, सीमेंट, सरिया, करकट, टीन सहित घर निर्माण की अन्य सामग्री उपलब्ध थी। अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट का नया शोरूम भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को इन सामग्रियों की खरीदारी के लिए समस्तीपुर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि एक ही स्थान पर घर निर्माण से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध होगी।
मौके पर मौजूद ग्राहकों ने भी नए शोरूम की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और परिवहन खर्च की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर गुणवत्ता की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *