April 14, 2026
Spread the love

बिहार में जनता की आवाज़ बनेगी कांग्रेस: हर जिले में शुरू होगा ‘प्रेस से मिलिए’ संवाद कार्यक्रम – राजेश राम

पटना, 13 अप्रैल 2026
बिहार में बढ़ती लूट, बलात्कार, घोटालों और शिक्षा-चिकित्सा की बदहाल व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को जनता की आवाज़ बनकर उठाने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना सहित बिहार के सभी जिलों में जल्द ही “प्रेस से मिलिए” संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों, किसानों-मजदूरों की समस्याओं तथा अन्य जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती के साथ सामने लाना है, ताकि सरकार की विफलताओं को उजागर किया जा सके और जनता की आवाज़ प्रभावी ढंग से उठाई जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस पहल के तहत बिहार के सभी जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने जिले के महत्वपूर्ण और गंभीर विषयों पर “प्रेस से मिलिए” संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों की विस्तृत और प्रामाणिक जानकारी प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी नियमित प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रेस वार्ताओं में पार्टी के प्रवक्ता, संबंधित जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे।

राजेश राम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े जमीनी मुद्दों को लगातार उठाकर आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले में और अधिक सक्रियता तथा मजबूती मिलेगी, साथ ही जनता की वास्तविक समस्याएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज़ रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *