April 14, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love
खेल

द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026

  • चैम्पियनशिप की असली जंग शुरु
  • मगध वॉरियर्स, सिवान टाइटंस,सारण स्ट्राइकर्स और सीतामढ़ी सेंटिनल्स पहुंचे सेमी फाइनल में
  • लीग के सभी 30 मैच पूरे। अंक तालिका में 16 अंकों के साथ मगध प्रथम, 16अंकों के साथ ही मगध द्वितीय,12 अंकों के साथ सारण तीसरे और 8 अंकों के साथ सीतामढ़ी चौथे स्थान पर
  • कल सिवान और मगध के बीच पहला क्वालीफायर और सारण तथा सीतामढ़ी के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

पटना, 15 मार्च 2026 :- 11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग के पांचवे दिन खेले गए 30 वें मैच के बाद 16 अंकों के साथ मगध शीर्ष पर और 16अंकों के साथ ही सिवान दूसरे स्थान पर 12 अंकों के साथ सारण तीसरे स्थान पर और सीतामढ़ी 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा । आज इस प्रतियोगिता के सभी 30 लीग मैच समाप्त हो गए तथा प्रथम चार स्थान पाने वाली टीमों के बीच कल पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

आज खेले गए मैचों के परिणाम और सभी मैचों के बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर इस प्रकार हैं:-

मैच 25
सीतामढ़ी सेंटिनलस VS नालंदा निंजास
24 पॉइंट्स 25 पॉइंट्स

विजेता :- नालंदा निंजास
बेस्ट रेडर :- वर्षा ( सीतामढ़ी सेंटिनलस )
बेस्ट डिफेंडर :- अदिति कुमारी ( नालंदा निंजास )

मैच 26
मगध वॉरियर्स VS पटना पेलिकन्स
40 पॉइंट्स 21 पॉइंट्स

विजेता :- मगध वॉरियर्स
बेस्ट रेडर :- सुंदर कुमारी ( पटना पेलिकन्स )
बेस्ट डिफेंडर :- काजल सिंह ( मगध वॉरियर्स)

मैच 27
सिवान टाइटंस VS सारण स्ट्राइकर्स
29 पॉइंट्स 30 पॉइंट्स

विजेता :- सारण स्ट्राइकर्स
बेस्ट रेडर :- मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स )
बेस्ट डिफेंडर :- शिवानी कुमारी ( सारण स्ट्राइकर्स )

मैच 28
पटना पेलिकन्स VS नालंदा निंजास
17 पॉइंट्स 26 पॉइंट्स

विजेता :- नालंदा निंजास
बेस्ट रेडर :- अंकिता कुमारी ( नालंदा निंजास )
बेस्ट डिफेंडर :- अंकु कुमारी ( पटना पेलिकन्स )

मैच 29
सारण स्ट्राइकर्स VS सीतामढ़ी सेंटिनलस
21 पॉइंट्स 21 पॉइंट्स
टाई ब्रेक ( 5-5 रेड्स )
सारण सीतामढ़ी
5 7
विजेता :- सीतामढ़ी सेंटिनल्स
बेस्ट रेडर :- मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स )
बेस्ट डिफेंडर :- आयुषी कुमारी ( सीतामढ़ी सेंटिनल्स )

मैच 30
सिवान टाइटंस VS मगध वॉरियर्स
35 पॉइंट्स 26 पॉइंट्स

विजेता :- सिवान टाइटंस
बेस्ट रेडर :- इंदु कुमारी ( सिवान टाइटंस )
बेस्ट डिफेंडर :- कोमल कुमारी ( सिवान टाइटंस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *