July 14, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

महिलाओं व पिछड़ों की शिक्षा के अग्रदूत थे ज्योतिबा फुले: उपेंद्र कुशवाहा
पटना, 11 अप्रैल 2026 (जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर):
राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा पार्टी कैंप कार्यालय, पटना में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ज्योतिबा फुले महिलाओं और पिछड़े वर्गों की शिक्षा के सशक्त वाहक थे। उन्होंने समाज में फैले जातिवाद, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा और समानता का संदेश दिया।
वहीं, मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि फुले जी के विचारों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी दिन पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान की समीक्षा बैठक पाटलिपुत्र स्थित डेस्टिनी होटल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर के नेताओं ने अभियान को 50 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और इसे तेज करने के लिए जिला स्तर पर भ्रमण की योजना बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *