|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
यातायात कार्यालय परिसर में ट्रैफिक DSP अभिषेक चौबे ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फहराया गया तिरंगा
जिला संवाददाता : मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर यातायात कार्यालय परिसर में ट्रैफिक DSP अभिषेक चौबे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान यातायात विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ट्रैफिक DSP अभिषेक चौबे ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए आम लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने की अपील की। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

